फोटो : फाइल फोटो
भरतपुर, 16 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
भरतपुर में 22 जून को होने वाली हनुमान बेनीवाल की सभा को लेकर पूर्व मंत्री और भरतपुर राजपरिवार के सदस्य विश्वेन्द्र सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने यह बयान बेनीवाल की जाट आरक्षण को लेकर होने वाली सभा से पहले बड़ी प्रतिक्रिया है।
विश्वेन्द्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भरतपुर, धौलपुर व डीग जिले के जाटों को केन्द्र में आरक्षण हमारे बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मुद्दा है।
उन्होंने लिखा कि भरतपुर वीर भूमि है इतिहास गवाह है हमने बड़ी-बड़ी लड़ाइयां लड़ी हैं और जीती हैं। हमारा मान-सम्मान और स्वाभिमान अभी जिन्दा है। राज्य और केन्द्र सरकार सभी जगह आरक्षण की इस लडाई को लडने के लिए भी हम सक्षम हैं। अभी ऐसी नौबत नहीं आई है कि हमें इस लड़ाई के लिये बाहर से लड़ाके बुलाने पड़ें।
पूर्व मंत्री ने लिखा कि जब भी सहयोग की आवश्यकता होगी हम सभी राजनैतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और अन्य जिले और राज्यों का सहयोग अवश्य लेंगे. समस्त सरदारी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि भरतपुर में किसी भी समस्या पर जब भी कोई बड़ा आंदोलन हुआ है, तो सर्व समाज की बुजुर्ग सरदारी और युवाओं से विचार-विमर्श करके निर्णय लिया गया है।
आरक्षण के लिए आंदोलन के साथ-साथ कानूनी पहलुओं और तथ्यों को भी ध्यान में रखना पड़ता है। भरतपुर-धौलपुर और नव गठित डीग जिले के जाटों को केन्द्र में आरक्षण देने के लिए राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को चिट्ठी भेजी जा चुकी है। अब संसद में इसका कानून पारित होना है।हम राजस्थान के सभी सांसदों से हमारे आरक्षण के हक को संसद में पुरजोर तरीके से रखने के लिए मांग करेंगे और रणनीति बनाकर आगे बढ़ेंगे. आरक्षण हमारा अधिकार है, इसे हम लेकर रहेंगे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment