वीडियो न्यूज : बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल : नीमकाथाना की सड़कों पर भरा पानी, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी, पैदल निकलने में ही मुश्किल

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16  जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजस्थान मे सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारणनीमकाथाना में मंगलवार झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के शाहपुरा रोड, रेलवे पुलिया के पास सहित अनेक जगहों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों में भी पानी भर गया। शहर मे स्थित मिलन गार्डन वाली रोड़ पर पानी भरने से लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ा ।

हल्की बारिश ने खोली पोल :-
नीमकाथाना नगर पालिका क्षेत्र मे आज हुई बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। पालिका द्वारा पिछले काफी समय से सफाई व्यवस्था सहित नालियों को दुरस्त करवाने के दावे किए जा रहे है  । उन दावों की पोल आज की हल्की बारिश ने खोल दी है ।

बता दे कि मंगलवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, नीमकाथाना में पूरे सप्ताह इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। कृषि अनुसंधान केंद्र पर मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में आई गिरावट:-
इससे पहले सोमवार को नीमकाथाना में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार दोपहर तक तेज धूप और उमस बनी रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। करीब डेढ़ से दो घंटे तक धूल भरी हवाओं का असर रहा, जिसके बाद देर शाम आसमान में बादल छा गए और मंगलवार सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit