वीडियो न्यूज : लापता बालक के लिए कल चलेगा मेगा सर्च अभियान : नीमकाथाना के निमोद मे लापता बच्चे का सुराग नहीं लगा, IG ने कल मेगा सर्च ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 16  जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद गांव की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 5 दिन पहले लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पांचवे दिन भी सर्च अभियान जारी रहा ।

एसडीआरएफ (SDRF) की टीम आज सुबह करीब 10 बजे मंदिर पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने लगभग 8 घंटे तक पहाड़ी की खाइयों, गुफाओं और आसपास के घने जंगलों में भावेश की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

कल चलेगा मेगा सर्च ऑपरेशन :-
सदर थाना अधिकारी सीआई राजेश डूडी ने बताया कि  पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और बच्चे की तलाश लगातार जारी है। मंगलवार शाम को सदर थाने में पुलिस अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें पांच थानों के अधिकारी मौजूद थे।

जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बुधवार को 150 पुलिसकर्मियों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा 5 किलोमीटर के दायरे में घने जंगल की तलाशी के लिए मेगा सर्च ऑपरेशन के निर्देश दिए हैं।

आईजी ने पुलिस टीमों को सर्च अभियान के दौरान बच्चे के संभावित निशानों और संकेतों पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पैरों के निशान, कपड़े, खाने के रैपर, बाल व खून के निशानों की तलाश की जाएगी। साथ ही पेड़-पौधों की टूटी-बिखरी स्थिति, जानवरों की गतिविधियां, गिद्धों की हलचल और किसी भी संदिग्ध गंध या संकेत की भी जांच होगी।

आईजी ने लोकल इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत चरवाहों, फॉरेस्ट गार्ड, माइनिंग वर्कर्स, गांव के लोगों, मंदिर की देखरेख करने वालों और ट्रैकिंग ग्रुप से जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि छोटे-छोटे सुराग भी नजरअंदाज न हों।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit