फोटो : फाइल फोटो
कोटा, 17 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कोटा के दशहरा मैदान में छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम मे राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं यहां आकर और आपके सामने खड़े होकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि यह कोई राजनैतिक बैठक नहीं है। यह युवाओं के बारे में एक मीटिंग है। यह शाम आपके बारे में है और उन चुनौतियों के बारे में है जिनका आप हर दिन सामना करते हैं।
राहुल ने कहा कि कुछ समय पहले मैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल गया था। रास्ते में लाखों युवाओं से मैं मिला था और मेरा एक ही सवाल होता था कि आप क्या करना चाहते हो? मुझे केवल 5 जवाब मिले कि हम इंजीनियर, डॉक्टर, वकील, IAS और फौजी बनना चाहते हैं। इसके बाद मेरे दिमाग में सवाल उठा कि देश के युवा देश का भविष्य हैं और हमारी शिक्षा प्रणाली हमारे युवाओं को हमेशा 5 ही रास्ते क्यों दिखाती है?
शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार:-
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को प्रेशराइज (दबाव में) करता है। यह उन्हें स्ट्रेस (तनाव) देता है। यह बच्चों को दबाता और कुचलता है, जो देश के भविष्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को (आत्महत्या जैसा) ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।
राहुल गांधी ने एक छात्रा का सुसाइड नोट भी दिखाया और कहा कि यह आकांक्षा का फेल्योर नहीं है, बल्कि यह हमारे एजुकेशन सिस्टम का फेल्योर है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment