फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 18 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
आज सूखाराम के परिवार मे खुशी का माहौल है । खुशी का माहौल होना ही था, क्योंकि आज सुखाराम के परिवार मे एक सदस्य बढ़ गया । आज सुखाराम के छोटे बेटे सुखीराम का विवाह जो है ।
सभी महिलाएं छोटी बहु अंजनवती के इर्द गिर्द ही घूम रहे है । परिवार के सभी बच्चे भी नई नवेली बहु के आस पास ही बैठे है । बच्चे नई नवेली दुल्हन को घर के सभी सदस्यों के बारे मे जानकारी दे रहे है । मानो ऐसा लग रहा है । जैसे सभी खुद का दबदबा साबित करने की कोशिश कर रहे है ।
उधर अंजनवती का पति एक अलग झोंपड़े में आराम फरमा रहा है । उसके पास मे उसकी मां सुरमणी बैठी है । पूरे परिवार मे चल पहल बनी हुई है ।
दूसरी तरफ सूखाराम का बड़ा भाई रोड़ेराम अपने छोटे भाई को परिवार पर नियंत्रण रखने की बात बता रहा है । रोड़ेराम अपने भाई सूखाराम को कहता है कि सुन सूखाराम आज तू भी जिम्मेदारी से मुक्त हो गया है । लेकिन ध्यान रख, परिवार की पूरी जिम्मेदारी बहुओं पर मत छोड़ देना । अपने बेटों को अपने नियंत्रण मे रख ।
इस पर सूखाराम कहता है कि हां भाई । कल को क्या पता । सब अपनी अपनी चलाने लग गए तो । ठीक कहते हो । मै शाम को चारों बेटों को एक जगह बैठकर समझाता हूँ । तभी बच्चे खेलते हुए या जाते है ।
सूखाराम उन्मे से एक बच्चे को पानी लाने को कहता है ।
अगला एपिसोड कल पढिए
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment