फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 18 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
पाटन क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा मोटा मेले में गुरुवार को हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में ग्रामीणों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर सेवा कार्यों की सराहना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए शेखावटी हॉस्पिटल जयपुर की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.पी. यादव के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों की जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक चिकित्सकीय सलाह की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सत्यव्रत शास्त्री की संस्कृति अहीरवाल के निदेशक गुरुजी रामरतन यादव ने किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। समय पर स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श मिलने से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है तथा लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।
शेखावटी हॉस्पिटल जयपुर की चिकित्सकों की टीम ने श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इस अवसर पर अतिथियों एवं चिकित्सकों का स्वागत किया गया तथा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में डॉ. एस.पी. यादव, डॉ. अश्विनी, पवन यादव (पलड़ा, गुरुग्राम), जितेंद्र शर्मा, मंजू चौधरी, मोनू अग्रवाल, तेज प्रताप एवं रामनिवास सहित अन्य सहयोगियों ने सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम के अंत में सुंडाराम यादव ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment