फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 20 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पचेरी कलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रंगदारी न देने पर शराब ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही 16 मामले दर्ज हैं।
थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि कुहाड़वास निवासी मोनू कुमार ने 15 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार मोनू ने कलोठड़ा गांव में शराब गोदाम के लिए जगह किराए पर ली थी और सेल्समैन अनुज को तैनात किया था। 13 जून को आरोपी विनोद उर्फ टाइगर कई वाहनों के साथ आया और सेल्समैन को भगा दिया। फिर फोन पर मोनू से 10 हजार रुपए मासिक रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। आरोपी विनोद उर्फ टाइगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment