फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 20 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
NEET-UG 2026 री-एग्जाम देशभर में कल आयोजित होगी । एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है।
इस बीच कई जगह से स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर बदलने की शिकायत मिल रही हैं। नागपुर के अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को जारी एडमिट कार्ड में नागपुर की जगह अबू धाबी (UAE) का सेंटर मिल गया।
अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने कहा कि .कल शाम 4 बजे जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया गया, तो हमने देखा कि सेंटर अबू धाबी का एक स्कूल है। हम हैरान रह गए क्योंकि हमने ऐसा कोई ऑप्शन नहीं चुना था। हमने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया। उन्होंने हमें मेल भेजने के लिए कहा। जब हमने मेल भेजा, तो हमें कॉल आया कि शनिवार शाम 4 बजे तक नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। हमने ऑप्शन के तौर पर 3 ज़िले चुने थे लेकिन अब हमारी मांग है कि उसको नागपुर में ही सेंटर दिया जाए क्योंकि वह सदमे में है। अब किसी दूसरे ज़िले में जाने का समय नहीं है। कल वो बहुत रोया और परीक्षा भी नहीं देना चाह रहा था लेकिन उसकी मां ने उसे समझाने की कोशिश की। अगर वो मान जाता है, तो परीक्षा देगा।
नागपुर में सेंटर आवंटित :-
नागपुर के एक छात्र को अबू धाबी में एग्ज़ाम सेंटर आवंटित किए जाने की खबरों पर NTA के DG अभिषेक सिंह ने बताया कि यह मामला सुलझा लिया गया है और अब कैंडिडेट को नागपुर में सेंटर आवंटित कर दिया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment