वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में 9वें दिन भी मासूम का सुराग नहीं : निमोद की पहाड़ी पर 10 थानों की पुलिस और SDRF की टीम कर रही सर्च, जंगल में मिलीं लेपर्ड की गुफाएं

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 20 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवृति ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का 9वें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार नौ दिनों से पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में खोजबीन कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।

आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में 10 पुलिस थानों की टीमों के साथ वन विभाग और एसडीआरएफ के जवान शामिल हैं। टीमें पहाड़ी क्षेत्र, गहरी खाइयों, तीर्थ स्थलों के कुंड और घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं।

लापता बच्चे की तलाश को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है। पूरे मामले की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं और सर्च अभियान को लगातार विस्तार दिया जा रहा है।

जंगल में मिलीं लेपर्ड की गुफाएं:-
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीमों को पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में घने जंगल के बीच लेपर्ड की गुफाएं भी मिली हैं। इसके बावजूद टीमों ने जोखिम उठाते हुएमे गहन तलाशी जारी रखा हुआ है ।

जोखिम भरे रास्ते :-
पुलिस, वन विभाग और एसडीआरएफ के जवान संभावित स्थानों तक पहुंचने के लिए कठिन रास्तों से नीचे उतर रहे हैं। अभियान में शामिल कर्मियों को जंगल के प्राकृतिक जोखिमों और वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच काम करना पड़ रहा है।

बता दे कि नौ दिन पहले 5 वर्षीय मासूम भावेश अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ निमोद गांव की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया।

घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार मासूम की तलाश में जुटे हुए हैं। बच्चे के लापता होने की घटना ने पूरे क्षेत्र को चिंतित कर दिया है और ग्रामीण भी लगातार सर्च अभियान मे जूते हुए  हैं।

तलाशी अभियान में लगातार नए क्षेत्रों को शामिल किया जा रहा है, ताकि बच्चे के बारे में कोई भी सुराग मिलने की संभावना बढ़ाई जा सके।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit