कार-बाइक के बीच भीषण टक्कर : हादसे मे दो लोगों की मौत, एक महिला की गंभीर हालत, दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

फोटो  : फाइल फोटो 

राजसमंद , 21 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजसमंद के भीम क्षेत्र में आज शाम कार-बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे मे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में घायल महिला को रेफर किया गया है। वहीं इसी क्षेत्र में एक अन्य हादसे में टोंक निवासी दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और शवों को मोर्चरी में रखा गया है।

पुलिस के अनुसार, आमनेर गांव निवासी वीरम सिंह पुत्र टीकम सिंह, धर्मेंद्र सिंह पुत्र घीसा सिंह और संतोष देवी पत्नी घीसा सिंह एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव से भीम की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भीम-आसींद राजमार्ग पर संभूरिया चौराहे के पास सामने से आ रही एक ईको कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त :-

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एएसआई अमर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए भीम उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद वीरम सिंह और धर्मेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि संतोष देवी की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit