वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में नीट परीक्षा के बाद लंबा जाम : ट्रैफिक पुलिस ने किया वाहनों को डायवर्ट, रोडवेज बस स्टैंड सहित अन्य स्टैंडो पर भारी भीड़ रही

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना , 21 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में री-नीट परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई । परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। शाम 5:25 बजे परीक्षा खत्म होते ही मुख्य मार्गों पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दरअसल शहर के मुख्य सड़क पर स्थित चार परीक्षा केंद्र- खेतड़ी मोड़ स्थित जमना देवी बालिका स्कूल, एसएनकेपी कॉलेज, गजानंद मोदी स्कूल और गर्ल्स कॉलेज- के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस भी मुसतेज नजर आई ।

पुलिस ने सीकर-उदयपुरवाटी-जयपुर मार्ग पर जाने वाले वाहनों को खेतड़ी मोड़ से बाईपास की ओर मोड़ दिया। इस डायवर्जन के बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हो सका। परीक्षा के बाद रोडवेज बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भी भारी भीड़ देखी गई, जहां कई अभ्यर्थी बसों का इंतजार करते नजर आए।

बता दे कि री-नीट परीक्षा के लिए नीमकाथाना क्षेत्र में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें करीब 3408 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे ।

सेंटरों पर री-नीट परीक्षा को लेकर खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बीएसएफ के जवान, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी पेपर लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। हर सेंटर पर दो बीएसएफ जवान पेपर लेकर गए।

सेंटर्स पर आधार बेस्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया । साथ ही सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। केंद्रों पर पुलिस बल के साथ बीएसएफ जवान भी तैनात हैं तथा चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit