फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 22 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश प्रदेश के करीब करीब पूरे क्षेत्र को कवर कर चुकी है । मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तरी राजस्थान के बीकानेर संभाग के अलावा पूर्वी राजस्थान के जयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में रविवार सुबह से लेकर देर शाम तक अच्छी बरसात हुई।
श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, जयपुर और कोटा समेत कई जिलों में 10 से 30 मिलीमीटर (मिमी) तक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान श्रीगंगानगर जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
सीकर में सबसे ज्यादा बारिश :-
सबसे ज्यादा 65 मिमी बारिश सीकर के धोद में दर्ज की गई। धोद के अलावा सीकर के ही लोसल में 45 मिमी और दांतारामगढ़ में 13 मिमी पानी बरसा। वहीं, चूरू के तारानगर में 7 मिमी और राजलदेसर में 5 मिमी बारिश दर्ज हुई। इन जिलों के अलावा अलवर, जयपुर, बीकानेर और फलोदी के इलाकों में भी मेघ बरसे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment