फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से गायब हुए 5 साल के मासूम भावेश सिंह की तलाश में आज ग्यारहवां दिन है।
अभियान में 10 थानों की पुलिस, वन विभाग और SDRF की टीम सहित तीन पुलिस उपाधीक्षक इस अभियान में शामिल हैं। सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत खुद अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होंने BSF और NDRF को पत्र लिखकर मदद मांगी है।
वही रविवार को एसडीआरएफ ने रिजर्व फोर्स के जवानों के साथ जंगल में खोज की, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। वन विभाग की टीमों ने भी जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी रखा।
सदर थाना सीआई राजेश कुमार ने बताया कि 10 दिनों तक चले सर्च अभियान में जंगल के अधिकांश हिस्से में बच्चे की तलाश की गई है।
निमोद-बालेश्वर-भीतरली गांवड़ी के जंगल का बड़ा एरिया है। ऐसे में अब पुलिस का फोकस बचे हुए जंगल में तलाश करना है। एसडीआरएफ व रिजर्व फोर्स के जवानों को भी विशेषज्ञों एवं वन अधिकारियों के साथ अलग-अलग टीम में सघन तलाशी अभियान का टास्क दिया गया है।
तकनीकी साक्ष्यों का इंतजार:-
पुलिस को बच्चे के लापता होने के वक्त एरिया में एक्टिव मोबाइल फोन व तकनीकी साक्ष्यों के नतीजों का इंतजार है। अब तक जांच में बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिलने से पुलिस विशेषज्ञों की मदद की डिमांड कर रही है।
पुलिस अधिकारी आज सर्च ऑपरेशन में तेजी लाएंगे। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही बच्चे का सुराग मिलेगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment