फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 22 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस एकजुट है, राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं है, देश में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को ये कन्फ्यूजन है तो उसे हट जाना चाहिए, बार-बार ये क्वेश्चन करते हैं लेकिन इसमें कोई दम नहीं है।
भाजपा में गुटबाजी को लेकर प्रतिक्रिया पर गहलोत का कहना है कि हमने तो कभी भी भाजपा पर आरोप लगाया नहीं, कभी उनके फैसलों को लेकर कुछ नहीं कहा है। क्या हमने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में राजेंद्र राठौड़ को टिकट क्यों नहीं दिया गया? भाजपा के बारे में कहने को तो बहुत बातें हो सकती हैं। पर हम तो बोलते नहीं हैं। हां, वो बोलते हैं हमारी पार्टी के बारे में।
बीजेपी घबराई हुई है :-
पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनाव के सवाल पर गहलोत ने कहा कि सबको मालूम है कि वो कितने घबराए हुए हैं। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद में भी चुनाव नहीं करवा रहे हैं। केंद्र में सरकार इनकी है इसलिए किसको कहें? वरना यह तो बर्खास्त करने लायक सरकार है। गवर्नर को इस बारे में राष्ट्रपति को रिपोर्ट देनी चाहिए। आखिर क्यों चुनाव नहीं करवा रहे हैं?
गहलोत ने आगे कहा कि सरकार कानून की धज्जियां उड़ा रही है। जब वर्ष 98 में हमारी सरकार थी और कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही थी तो हमने कहा कि चुनाव कैसे होंगे? हड़ताल चल रही है। तब हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि चाहे स्ट्राइक हो चाहे कुछ भी हो आपको टाइम पर चुनाव करवाने पड़ेंगे, इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है। आज आप देख लीजिए हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट के बार-बार कहने के बाद भी क्या स्थिति बनी हुई है।
एसीबी दबाव मे है :-
गहलोत ने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा द्वारा एसीबी पर उठाए गए सवालों पर कहा कि किरोड़ीलाल मीणा तो कह रहे कि एसीबी दबाव में काम कर रही है, मेरे खिलाफ मुकदमा झूठा बना रही है। अब सवाल है कि एसीबी तो मुख्यमंत्री के पास है तो आप किस पर आरोप लगा रहे हैं?
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment