RBSE अध्यक्ष ने पदभार किया ग्रहण : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को 4 साल बाद मिला स्थाई अध्यक्ष, बोले - शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार की जरूरत

फोटो  : फाइल फोटो 

अजमेर , 22 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमानसिंह राठौड़ ने सोमवार को परिवार के साथ बोर्ड कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान बोर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों, साफा और मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यभार संभालने से पहले हनुमान सिंह राठौड़ ने बोर्ड परिसर में स्थित शिव मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सफलता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ठीक 11:55 बजे के निर्धारित शुभ मुहूर्त पर उन्होंने अपनी सीट पर बैठकर पदभार ग्रहण किया। इस ऐतिहासिक पल के दौरान उनका पूरा परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा।

नवनियुक्त अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य फोकस केवल परीक्षा परिणाम जारी करने पर नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार करने पर रहेगा।

बच्चों में रटने की प्रवृत्ति खत्म हो:-

राठौड़ ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों को पूरी तरह से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के नए मापदंडों के अनुसार तैयार किया जाएगा, ताकि बच्चों में रटने की प्रवृत्ति खत्म हो और उनकी तार्किक क्षमता बढ़े। वहीं, राजस्थान बोर्ड की आगामी पाठ्यपुस्तकों को नए पाठ्यक्रम के अनुरूप ढाला जाएगा, जिसमें भारत की राष्ट्रीयता, गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit