फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 22 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मंडोली में प्रस्तवित खनन लीज के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को गांव मे आयोजित प्रशासनिक कैंप के दौरान ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला।
मंडोली गांव की पहाड़ी पर प्रस्तावित माइनिंग लीज के विरोध में बड़ी संख्या ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए काले झंडे दिखाए और हाथों पर काले फीते बांधकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहाड़ी पर आवंटित होने वाली इस लीज से गांव के पर्यावरण, जल स्रोतों और स्थानीय आबादी को भारी नुकसान पहुँच रहा है।
प्रशासन का आश्वासन :-
ग्रामीणों के आक्रोश और उग्र विरोध को देखते हुए उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त देते हुए कहा कि मैं इस खनन लीज से गांव को होने वाली हर समस्या से भली-भांति परिचित हूँ। आपकी मांगे और चिंताएं जायज हैं, प्रशासन की ओर से इस मामले में हर संभव सहायता और उचित कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन को चेतावनी :-
प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों ने अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस लीज को जल्द ही निरस्त कर गांव को राहत नहीं दी गई, तो वे चुप नहीं बैठेंगे।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि न्याय पाने के लिए वे जल्द ही उच्च न्यायालय (हाईकोर्ट) का दरवाजा खटखटाएंगे।
इस दौरान भगवान सिंह तंवर, विद्याधर लोचिब, सुरज्ञान मीणा, मदन लाल कुमावत, विजय सिंह मीणा, मुमताज खान, और मोनू जांगिड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment