सीकर में बदला मौसम का मिजाज : दिनभर की गर्मी के बाद शाम को मूसलाधार बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर, 22 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर जिले के‌ कई इलाकों में सोमवार शाम अचानक मौसम बदलने से बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि बीती रात भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश के कारण आज दिनभर तापमान सामान्य रहा।

इससे पहले आज सुबह से ही तेज गर्मी और उमस से आमजन का जीवन प्रभावित रहा। दिनभर की उमस के बाद शाम साढ़े 5 बजे मौसम बदलने से बारिश हुई।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, सीकर में 28 जून तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सीकर में आज न्यूनतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। सीकर जिले के फतेहपुर में कृषि अनुसंधान केंद्र पर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर आज दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री और सुबह का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव जारी रहेंगे। लगातार तेज गर्मी के कारण निम्न वायुदाब बनने से पिछले 3 दिन से आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। बारिश की वजह से आज सुबह तापमान में गिरावट रही। सीकर में अगले एक सप्ताह तक बादलों की आवाजाही रहेगी।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार सीकर समेत पूरे राजस्थान में प्री मानसून का प्रभाव देखने को मिल रहा है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit