वीडियो न्यूज : 11वें दिन बाद भी नहीं मिला मासूम भावेश : नीमकाथाना विधायक मोदी निमोद पहुंचे, मोदी ने परिवार से मिल बंधाया ढांढस, दिया भरोसा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 22 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के क्षेत्र के निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से पिछले 10 दिनों से लापता 5 वर्षीय भावेश सिंह के परिवार से सोमवार को विधायक सुरेश मोदी ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

विधायक मोदी ने हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज ऐप से बात करते कहा कि इस दुःखद और कठिन समय में पूरा क्षेत्र परिवार के साथ खड़ा है तथा बच्चे की सकुशल वापसी के लिए सभी लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

मुलाकात के दौरान विधायक मोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं SDRF टीम से भी चर्चा कर खोज अभियान को और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संचालित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि मासूम भावेश की तलाश में किसी भी स्तर पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाए। परिवार द्वारा स्कैच एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की मांग पर कहा कि इस पर कार्य हो रहा है । जल्द ही यह मांग पूरी होगी । वही परिवार ने एक और मांग संज्ञान मे लाई है । जिस पर वे अधिकारियों से बात करेंगे ।

विधायक मोदी ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य बनाए रखें तथा यदि किसी व्यक्ति के पास भावेश सिंह के संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराएं।

मासूम भावेश की तलाश मे लगातार 11 दिन से पुलिस प्रशासन, वन विभाग और SDRF की टीम जुटी हुई है । तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और वन विभाग की टीमों को पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में घने जंगल के बीच लेपर्ड की गुफाएं भी मिली हैं। इसके बावजूद टीमों ने जोखिम उठाते हुएमे गहन तलाशी जारी रखा हुआ है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit