फोटो : फाइल फोटो
लखनऊ, 23 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
लखनऊ कोचिंग इंस्टिट्यूट में आग लगने की घटना के मामले में लखनऊ पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषाक कृष्ण जायसवाल और रामकृष्ण उपाध्याय को अलीगंज पुलिस स्टेशन लेकर गई।
हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 5 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। मरने वाले ज्यादातर 20 से 30 साल के स्टूडेंट्स हैं।
जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।
जिम्मेदारी तय होगी :-
आग की घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। मैंने खुद घटनास्थल का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल जाकर वहां भर्ती घायल मरीजों से मुलाकात की। उन्हें सही इलाज मिल रहा है। शुरुआती इलाज के बाद कई लोगों को डिस्चार्ज दे दी गई । 2-3 मरीज अभी भी यहां हैं और उनका बिना किसी परेशानी के सही इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और जहां जरूरी होगा, वहां जिम्मेदारी तय की जाएगी, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही कोई नतीजा निकाला जा सकता है।

दो सदस्यीय SITगठित :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दो सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक हाई-लेवल मीटिंग के बाद यह फ़ैसला लिया। SIT में धार्मिक मामलों और पर्यटन/संस्कृति विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमृत अभिजात और पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (लखनऊ ज़ोन) प्रवीण कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने टीम को सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का मुआयना करने, KGMU में मृतकों के परिवारों से मिलने और घायलों की हालत के बारे में जानकारी लेने के बाद देर रात यह हाई-लेवल मीटिंग बुलाई। मीटिंग के दौरान, उन्होंने घटना पर कड़ी नाराज़गी जताई और दोषियों के ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करने का आदेश दिया।
4 अफसर सस्पेंड :-
मुख्यमंत्री योगी ने आग की घटना के बाद 4 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment