सीकर में धूल भरी आंधी के साथ बरसात : बरसात के बाद लोगों को गर्मी - उमस से मिली राहत, अगले तीन दिन रहेगा बदलाव

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 23 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर में मंगलवार को दोपहर को आंधी के साथ बरसात हुई । जिले के कई इलाकों मे बरसात हो रही है । दोपहर को करीब साढ़े बारह बजे अचानक मौसम बदलने से आंधी चलने लगी । जिलेभर मे मंगलवार को सुबह से बादल छाए रहे, जहां दोपहर होते-होते धूल भरी आंधी चलने लगी।

दोपहर में आंधी चलने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। आसमान में धूल नजर आई। वहीं फतेहपुर , गुहाला इलाके में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। आज सुबह से ही जिला मुख्यालय पर उमस बढ़ी हुई है।

बता दे कि नए वेदर सिस्टम की वजह से पिछले 4 दिन से सीकर के तापमान में लगातार बदलाव हो रहा है। बादलों की वजह से आज सुबह से धूप कमजोर रही। सीकर में आज तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीती रात सीकर जिलेभर में तेज हवाओं और बारिश का दौर चला। आज फिर से धूल भरी आंधियां चली।

अब अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव जारी रहेंगे। आज दिन में उच्च वायुदाब की स्थितियां बनने से दिन में हवाएं चली और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। आज दिन में गर्मी कम रही, लेकिन उमस से लोग बेहाल नजर आए।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit