फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 23 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को दिल्ली में उच्च स्तरीय अंतर्राज्यीय बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में यमुना जल परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबी और निर्णायक चर्चा हुई।
इस त्रिपक्षीय बैठक का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी के पानी को राजस्थान, विशेष रूप से शेखावाटी क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए तैयार किए जा रहे मेमोरेन्डम ऑफ एग्रीमेंट (MoA) के विभिन्न विधिक और तकनीकी पहलुओं को अंतिम रूप देना था। बैठक में दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के आला अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि आज की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री मौजूद रहे हैं। हरियाणा से पानी के लिए 1994 में जो करार हुआ था आज उतना ही पानी पाइपलाइन से राजस्थान तक ले जाने के लिए सहमति बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने MoU होगा। ये तय हुआ। 1994 से MoU होने के बाद भी पानी राजस्थान को नहीं मिल रहा था। हरियाणा पानी देने के लिए तैयार था लेकिन अगर वे कनाल से पानी लेकर जाएंगे तो पानी कम हो जाता है इसके लिए पाइपलाइन से ले जाने का तय हुआ है। इससे राजस्थान के लोगों को पानी मिलेगा।
सीएम बोले - जल्द MoU :-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देना चाहता हूं कि देश के अंदर दशकों से अटकी सभी योजनाओं का काम बहुत गति से हो रहा है। सभी राज्यों के जो जल के विवाद थे वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसका निराकरण हो रहा है... लगातार नई योजनाएं बन रही हैं। मैं जल शक्ति मंत्री और हरियाणा मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं। राजस्थान में यमुना के पानी की मांग लंबे समय से हो रही थी। जल्द ही MoU होने वाला है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment