फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए मासूम भावेश का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इतना लंबा समय गुजर जाने के बाद भी बालक नहीं मिलने से स्थानीय लोगों मे नाराजगी बढ़ने लगी है । देर शाम को ग्रामीणों अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की ।
मामले को लेकर मंगलवार को निमोद गांव मे ग्रामीणों और सर्व समाज के लोगों ने एक बैठक की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
मासूम भावेश के नाना हरफुल सिंह ने प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। नाना ने कहा कि 12 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन बच्चे को तलाशने में नाकाम रहा है।
बैठक के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए प्रसासन को 48 घंटे का समय दिया है । ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर मासूम का पता नहीं लगाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
एसडीएम कार्यालय का घेराव :-
इस दौरान पूर्व विधायक रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि 12 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि यदि प्रशासन दो दिन में बच्चे को खोजकर परिजनों तक नहीं पहुंचाता है, तो उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
अपहरण का लगाया आरोप:-
ग्रामीणों ने दावा किया कि बच्चे को जंगली जानवर नहीं ले गया है, बल्कि उसका अपहरण किया गया है। उनका तर्क था कि यदि किसी जानवर ने बच्चे को नुकसान पहुंचाया होता, तो जंगल में व्यापक सर्च अभियान के दौरान उसके कुछ साक्ष्य अवश्य मिलते, लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग सामने नहीं आया है।
इस दौरान सरपंच जय सिंह, खादरा सरपंच, दुर्गा सिंह, पैप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment