पूर्व सीएम गहलोत का भाजपा पर बड़ा हमला :भाजपा सरकार पर देश मे लोकतंत्र को खत्म करने का लगाया आरोप, कहा - भैंस-बकरी की तरह बिक रहे सांसद-विधायक

फोटो  : फाइल फोटो 

जोधपुर , 23 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर बड़ा हमला बोल है । उन्होंने कहा कि देश मे घोड़े, गधे, भैंस-बकरी की तरह सांसद-विधायक बिकने लगे हैं। सरकार लोकतंत्र को बर्बाद कर देगी।

गहलोत ने कहा कि युवा अगर नहीं जागे तो देश का पता नहीं क्या होगा? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान बचाने का कैंपेन शुरू किया है। जो कोटा मे शुरू किया वह भी उसी का पार्ट था

जोधपुर प्रवास पर आए पूर्व सीएम गहलोत ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने को काफी गंभीर व चिंतनीय बताते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि कोटा में पांच प्रसूताओं की मौत हो चुकी हैं। अस्पताल में रोज हजारों डिलीवरी होती हैं। वहां किडनी फेल या संक्रमण हो जाए तो उम्रभर डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट करवाना पड़ सकता है। इससे महिलाओं में भय का माहौल है। राज्य सरकार को संक्रमण व तबीयत बिगड़ने के कारणों का खुलासा करना चाहिए। बीकानेर में भी यही हालात हैं और अब जोधपुर में भी प्रसूताओं की हालत बिगड़ चुकी है।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल :-

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और जल परियोजनाओं को लेकर भी भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और आम लोगों को न्याय मिलने में परेशानी हो रही है।

जोधपुर फायरिंग की घटना पर उन्होंने कहा कि दौड़ा-दौड़ा कर मारा जा रहा है। ऐसी घटनाएं राजस्थान में हर जगह हो रही है। अब तो नई बात यह है कि थाने के अंदर पैसे खाए जा रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। भ्रष्टाचार हर सरकार के वक्त होता है, लेकिन इस बार तो सभी रिकॉर्ड टूट चुके हैं। प्रदेश इस वक्त नाजुक स्थिति से गुजर रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit