फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 24 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश बुधवार को भी जारी आई । मौसम विभाग के मुताबित, प्री-मानसून का ये दौर अगले तीन दिन जारी रह सकता है। इसके साथ ही 24 और 25 जून को 20 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबित, अगले 5-7 दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं जिससे कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है।
इससे पहले मंगलवार को बीकानेर, कोटा संभाग के एरिया में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। जयपुर में भी कुछ इलाकों में बादल छाए और बूंदाबांदी हुई।
पिछले 24 घंटे में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, बीकानेर के एरिया में आंधी-बारिश हुई। चूरू के कुछ इलाकों में तेज तूफानी बारिश के साथ छोटे-छोटे ओले गिरे।
कितनी बारिश हुई :-
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी 24MM, मलसीसर में 15, चिड़ावा में 16, बिसाऊ में 10MM, चूरू शहर में 8, करौली के हिंडौन में 1, भरतपुर के कामां में 6, अलवर के खैरथल में 3, तिजारा में 5, जयपुर के विराटनगर 2MM बारिश हुई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment