फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 24 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से आधा किलो गांजा और एक अवैध देसी शराब की पेटी बरामद की है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि हिम्मतनगर के रेलवे अंडरपास के नजदीक एक युवक गांजा और अवैध देसी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची । युवक की तलाशी ली गई , जिसमें उसके पास से 496 ग्राम गांजा और एक अवैध देसी शराब की पेटी मिली है।
पुलिस जांच मे सामने आया कि आरोपी सीकर में ही किसी से गांजा और अवैध देसी शराब खरीदता था। इसके बाद हिम्मतनगर एरिया में लेबर का काम करने वालों को बेचता था। फिलहाल पुलिस आरोपी के सप्लायर की तलाश में जुटी है।
मामले की जांच अब कोतवाली पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ललिता यादव को दी गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment