फोटो : फाइल फोटो
जयपुर , 24 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कृषि विभाग में हुए कथित खाद-बीज घोटाले को लेकर सरकार और मंत्री को कटघरे में खड़ा किया।
उन्होंने कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले मंत्री को अपने विभाग के भीतर फैले भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। डोटासरा ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉर्डर सुरक्षा और यमुना जल समझौते सहित कई मुद्दों पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया।
ओबीसी प्रमाण पत्र मामले पर खुली चुनौती :-
किरोड़ी लाल मीणा द्वारा ओबीसी प्रमाण पत्र और नियुक्तियों को लेकर की गई शिकायतों पर डोटासरा ने स्पष्ट किया कि 1999 से भारत सरकार और राजस्थान सरकार के जो नियम तय हैं, उसी आधार पर काम हुआ है। 2019 के जिस परिपत्र का हवाला दिया जा रहा है, वह महज एक त्रुटिपूर्ण चिट्ठी थी, जिसे 2021 में ही संशोधित कर आरपीएससी को स्पष्टीकरण दिया जा चुका है।
डोटासरा ने कहा कि यह मामला कोर्ट और पूर्ववर्ती सरकारों के स्तर पर पहले ही साफ हो चुका है। सरकार को यदि कोई संदेह है, तो वह किसी भी स्तर की जांच करा सकती है, वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंत्री केवल अपने विभाग के भ्रष्टाचार से ध्यान भटकाने के लिए 5 साल पुराना राग अलाप रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment