फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी , 24 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत गोठड़ा की ढाणी भरगड़ान में बुधावर को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की सुविधा के लिए एक सीएसडी कैंटीन खुलने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर रहे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ ने की।
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के योगदान को अतुलनीय बताया।
उन्होंने कैंटीन परिसर में विधायक कोटे से बिजली कनेक्शन लगवाने की घोषणा की और उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को कैंटीन के निकट बस स्टैंड निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विधायक के समक्ष रखी मांगे :-
पूर्व सैनिकों ने विधायक के समक्ष खेतड़ी क्षेत्र में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए भूमि आवंटन, शहीद स्मारक के निर्माण हेतु स्थान उपलब्ध करवाना और पूर्व सैनिकों के लिए विश्राम स्थल बनाना सहित विभिन्न मांगे रखी । इस पर विधायक ने संबंधित विभागों से चर्चा कर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
लोगों ने सीएसडी कैंटीन की स्थापना को क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और विधायक का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रहित और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment