फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 24 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना शहर में स्थित एक दुकान से अज्ञात चोर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात गायत्री मंदिर के पास स्थित दिल्ली मोबाइल स्टोर पर हुई । इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, देर रात को चोर दुकान के पीछे की ओर से छत पर चढ़े और सीढ़ियों से उतरकर जाली तोड़कर अंदर घुसे। सुबह जब दुकान मालिक ओसामा दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्हें दुकान का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
दुकान मालिक ओसामा ने बताया कि चोर करीब 10 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन और दुकान में रखी डेढ़ से दो लाख रुपये की नकदी चुरा ले गए। वही घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment