युवक को किडनैप कर मारपीट करने वालों की परेड : लगड़ाते हुए चले, सड़क पर आरोपियों की परेड देखने के लिए सड़क पर जमा हो गई भीड़

फोटो  : फाइल फोटो 

भीलवाड़ा, 24 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भीलवाड़ा में युवक का अपहरण कर मारपीट और फिरौती मांगने के मामले में बुधवार को पुलिस ने 3 हिस्ट्रीशीटर की परेड करवाई । पुलिस ने युवकों को थाने से 1 किमी दूर तीनों को सड़क पर पैदल चलवाया। तीनों लगड़ाते चलते हुए नजर आए। पुलिस उन्हे लेकर निकली तो सड़क पर भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 18 जून को दिल्ली से लौटे युवक का किडनैप कर लिया । उसे गंगापुर ले गए और बुरी तरह पीटा था। इसके बाद छोड़ने की एवज में 5 लाख रुपए मांगे थे। इसके बाद 19 जून की शाम 6 बजे भीलवाड़ा बाईपास पर फेंक कर चले गए।

युवक ने आरोप लगाया था कि वह जैसे-तैसे रात 11 बजे घर पहुंचा और इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि तीनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं ऐसे में जाब्ते के साथ मौका तस्दीककरवाई गई । अपराधियों के लिए भीलवाड़ा पुलिस का साफ संदेश है कि अगर कोई भी अपराधी किसी भी तरह का भय का माहौल पैदा करना चाहता है या किसी भी तरह से अशांति पैदा करना चाहता है तो उसके खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit