फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 24 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना मे सिरोही नदी क्षेत्र बाईपास से कुछ ही मीटर दूरी पर स्थित दौली डूंगरी में प्रस्तावित माइनिंग के विरोध में महिलाओं और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
पहाड़ी मे माइनिंग करने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और माइनिंग कार्य शुरू करने पहुंचे ठेकेदार सीताराम बॉयल को संसाधनों सहित वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर माइनिंग की कोशिश की जा रही है, उसके आसपास रिहायशी मकान मौजूद हैं और महज 10 मीटर की दूरी पर पेड़ों की नर्सरी भी स्थित है। इसके बिल्कुल सटे हुए एक आम रास्ता भी है, जो आगे जाकर सिरोही, राणासर, कालाखेत, बागोली सहित 50 से अधिक गांवों को जोड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 5 हजार से ज्यादा लोग वाहनों और पैदल आवाजाही करते हैं, जिससे किसी भी तरह की माइनिंग गतिविधि से दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अग्रिम पंक्ति में रहकर विरोध जताया और स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर यहां माइनिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवाओं ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर क्षेत्र में माइनिंग गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।
प्रशासन को चेतावनी :-
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से मांग की है कि क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध खनन पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि पर्यावरण और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
प्रदर्शन में बृजेश यादव, योगेश सैनी , संदीप यादव, अनिल, पिंटू, सोमदत्त यादव, जितेंद्र यादव, रमेश, संदीप कसवा, सचिन, कान्हा गुर्जर, नरेश गोदारा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment