फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 25 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
देश में पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आपको जेब और ढीली करनी होगी। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट की फीस बढ़ाने का फैसला किया है। जिसकी वजह से 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाने और रिन्यू कराने की फीस लगभग दोगुनी हो गई है।
मंत्रालय ने पासपोर्ट रूल्स, 1980 में संशोधन के बाद नई दरों को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। ये बढ़ोतरी 14 साल बाद की गई है। इससे पहले 2012 में फीस में बदलाव हुआ था।
36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी।
60 पेज वाले पासपोर्ट की फीस भी बढ़ाई गई है। इसकी सामान्य फीस 2,000 रुपए से बढ़कर 3,500 रुपए और तत्काल फीस 4,000 रुपए से बढ़कर 6,000 रुपए हो जाएगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment