फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 25 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद गांव में पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 5 साल का मासूम भवेश का अब तक सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में रोष है। घटना से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार दोपहर 2 बजे नीमकाथाना एसडीएम ऑफिस में घुस गए।
इस दौरान सैंकडों की संख्या में महिला और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान ग्रामीण एसडीएम के चेंबर तक पहुंच गए।
इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की। मगर महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान एसडीएम राजवीर यादव ग्रामीण सेवा शिविर में गए थे।
रोड़ को किया जाम:-
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कोटपूतली-नीमकाथाना मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द लापता मासूम को खोजा जाए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, भूपेंद्र सिंह, सुरेश मीणा, सरपंच शेरसिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

एसडीएम धरनास्थल पर पहुंचे :-
एसडीएम राजवीर यादव ने ग्रामीण सेवा शिविर कार्यालय आकर समिति के लोगों से बात की । समिति के सदस्यों ने एसडीएम के सामने अपनी मांगे रखी । जिस पर प्रशासन ने सहमति दी । इसके बाद एसडीएम धरना दे रहे लोगों के पास पहुंचे और लोगों से समझाईश की ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment