फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 26 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है । गुरुवार को भी जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ एरिया में आंधी के दौर के बाद बारिश हुई। जयपुर में 30 मिनट में 2 इंच बारिश हुई। इससे सड़कें लबालब हो गईं।
मौसम विभाग ने 26 जून को भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबित, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने और आगामी 4-5 दिन में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।
कितनी बारिश हुई:-
अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो नागौर के सांजू में 25MM, डेगाना में 35, खींवसर में 13, सवाई माधोपुर के बामनवास में 10, बीकानेर के छतरगढ़ में 14, धौलपुर के बसेड़ी में 5, कोटा के चेचट में 17, कानावास में 4, राजसमंद के रेलमगरा में 5, भीलवाड़ा के सहाड़ा में 22, जोधपुर के भोपालगढ़ में 20MM बरसात दर्ज हुई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment