खेतड़ी में ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या : घसीटते हुए सड़क पर ले गया और टक्कर मार दी , 30 बीघा जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी, 26 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी इलाके में बेटे द्वारा जमीनी विवाद में ट्रैक्टर से कुचलकर पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मेहाड़ा थाना क्षेत्र के गांव ढोसी में गुरुवार रात करीब 10.30 बजे की है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी के अनुसार, महावीर प्रसाद (65) की हत्या की गई है। जिसके आरोप मे बेटे शमशेर सिंह (38) को पकड़ लिया गया है। घटना को लेकर बाढ़ड़ा निवासी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

राकेश कुमार ने बताया कि महावीर प्रसाद उसके ससुर थे। विवाद के चलते शमशेर अपने पिता से अलग रहता था। गुरुवार को उनके ससुर घर पर अकेले थे, उनकी पत्नी रिश्तेदारों के यहां घरड़ाना गांव गई हुई थी। रात करीब 10.30 बजे महावीर प्रसाद धर्मशाला के पास बैठे पिता से शमशेर सिंह मारपीट करने लगा।

ट्रैक्टर से टक्कर मारी:-

लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन शमशेर सिंह अपने पिता को पीटता रहा और घसीटते हुए सड़क पर ले आया। इसके बाद उसने वहां खड़े ट्रैक्टर से पिता को कुचल दिया।

गंभीर रूप से घायल महावीर प्रसाद को तुरंत खेतड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

थानाधिकारी ने बताया कि पिता और बेटे के बीच ढोसी गांव में 30 बीघा जमीन को लेकर तीन साल से विवाद चल रहा है। महावीर प्रसाद चाहते थे कि ये जमीन चारों बेटियों और बेटे शमशेर में बराबर बांटी जाए, जबकि शमशेर पूरी जमीन पर अपना हक चाहता था।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit