राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश : श्रीगंगानगर - नागौर समेत 16 जिलों में बारिश, आज 27 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 27 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। शनिवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिनों तक उत्तर-पूर्वी और दक्षिण के कुछ हिस्सों में इसी तरह प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को श्रीगंगानगर, नागौर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60 MM पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में एक इंच से ज्यादा बरसात दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद से घने बादल छाए। इस दौरान नागौर के खींवसर में 40 एमएम, प्रतापगढ़ के अरनोद में 32 एमएम, दलोत में 27 एमएम, राजसमंद के कुंभलगढ़ में 16 एमएम बारिश हुई।

श्रीगंगानगर के हिंदूमलकोट में 14 एमएम, उदयपुर के झाड़ोल में 6 एमएम, जयपुर के पास विराटनगर में 18 एमएम, झुंझुनूं के मंडावा में 6 एमएम, झालावाड़ के डग में 23 एमएम, हनुमानगढ़ के डाबली राठन में 18 एमएम, चित्तौड़गढ़ में 28 एमएम, भीलवाड़ा के करेड़ा में 35 एमएम, बिजौलिया में 12 एमएम और अजमेर के किशनगढ़ में 18 एमएम बरसात दर्ज की गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit