कलेक्टर ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण : शिविर में कलेक्टर डॉ.गर्ग ने लोगों से संवाद किया, समस्याएं जानी और अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी , 27 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी ली और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर डॉ.गर्ग ने शिविर में आए लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और समय व धन दोनों की बचत हो सके।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए।

शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पट्टा संबंधी कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और राजस्व सहित जनहित से जुड़े कई कार्यों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit