वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में 16वें दिन भी मासूम का सुराग नहीं : निमोद पहुंचे IG राहुल प्रकाश, भावेश के परिवार से की मुलाकात, कहा - हर एंगल से कर रहे जांच

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 27 जून 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निमोद क्षेत्र में स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 साल के मासूम का 16वें दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बीच आईजी राहुल प्रकाश शनिवार को निमोद पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और अब तक की जांच व सर्च अभियान की समीक्षा की।

आईजी राहुल प्रकाश शनिवार को निमोद मे मासूम भावेश के ननिहाल पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उनकी बात सुनी। इस दौरान उदयपुरवाटी विधायक भगवाना राम सैनी भी मौजूद रहे ।

आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि मासूम की तलाश के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। क्षेत्र को वैज्ञानिक तरीके से अलग-अलग भागों में बांटकर तलाशी ली जा रही है। अब तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में सघन सर्च अभियान चलाया जा चुका है।

अभियान जारी रहेगा :-
उन्होंने बताया कि क्षेत्र मे कई स्थान दुर्गम हैं, जहां पहुंचना काफी मुश्किल है। ऐसे इलाकों में ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है। आईजी ने कहा कि अभियान जब तक निरंतर जारी रहेगा तब तक मासूम का पता नहीं चल जाता ।

आईजी ने अधिकारियों, ग्रामीणों और परिजनों से विस्तृत चर्चा के बाद बताया कि अब सर्च अभियान का दायरा बढ़ाकर पांच किलोमीटर तक किया जाएगा। जंगल में वन्यजीवों की गतिविधियों और पहाड़ी क्षेत्रों के प्रत्येक संभावित स्थान की भी जांच की जा रही है।

विशेषज्ञों की मदद:-
उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन में विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है और अब आईटीबीपी से भी सहयोग लेने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। उन्हें विश्वास है कि जल्द ही भावेश का पता लगाया जा सकेगा।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा, पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान, सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit