फोटो : फाइल फोटो
बालोतरा , 28 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को 4 जुलाई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचपदरा रिफाइनरी शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने रिफाइनरी परिसर और कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सबसे पहले पचपदरा रिफाइनरी पहुंचकर सेंट्रल कंट्रोल यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें रिफाइनरी की कार्यप्रणाली और यहां से तैयार होने वाले विभिन्न सह-उत्पादों के सैंपल दिखाकर विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने तकनीकी व्यवस्थाओं और संचालन संबंधी पहलुओं की भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भगवान गोविंद देव की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के ले-आउट, मंच व्यवस्था, आमजन के बैठने की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment