फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 29 जून 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 12 जून को लापता हुए पांच वर्षीय भावेश सिंह की तलाश के लिए आज 18वें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी रहा है ।
पुलिस टीमों ने ने रविवार को डॉग स्क्वायड के साथ सर्च अभियान जारी रखा, लेकिन 17वें दिन भी भावेश सिंह की कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
रविवार को आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश के बाद पुलिस ने हिंसक जानवर व अपहरण के एंगल पर जांच को आगे बढ़ाया है। भावेश सिंह के परिजनों ने भी अपहरण की आशंका जताते हुए जांच की मांग की थी। साइबर एक्सपर्ट सुराग जुटा रहे हैं।
सर्च अभियान में शामिल एसडीआरएफ की टीमें शनिवार को लौट गईं। पुलिस ने पीएचक्यू से एसडीआरएफ की नई टीम के लिए डिमांड भेजी है। भावेश की तलाश के लिए तकनीकी टीमों के साथ, डॉग स्क्वायड, 9 पुलिस थानों की टीमें, चरवाहों, ग्रामीणों व ड्रोन से सर्च कर रहे हैं। एसएचओ के साथ पुलिस की अलग-अलग टीमों को सेक्टर वाइज जोन दिया गया है।
12 जून के बाद पुलिस टीमों ने जंगल पर फोकस कर जांच की। अब तक दो किमी एरिया में तलाश की गई। आईजी राहुल प्रकाश ने अब अभियान का दायरा बढ़ाकर पांच किमी तक सर्च करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमों ने अलग-अलग एंगल से जांच को आगे बढ़ाया है।
बता दे कि 12 जून को 5 वर्षीय मासूम भावेश अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ निमोद गांव की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment