राजस्थान में तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंचा : भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 30 जून 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में जून के अंत में दिन का तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। इस भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर में लोगों को मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है।

अगर बात पिछले 24 घंटों की करें तो कोटा, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, करौली और उदयपुर के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के 26 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य में इस सप्ताह के अंत तक मानसून की एंट्री हो सकती है। कोटा, बारां के एरिया से मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit