फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 30 जून 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता मे मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई । बैठक मे जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों में शीघ्र लक्ष्य अर्जित कर ग्रामीण क्षेत्र के समस्त घरों में नल से जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने पीएचईडी विभाग के सभी अभियंताओं को ब्लॉक स्तर पर विकास अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर वर्तमान में आयोजित ग्रामीण शिविरों में हर घर जल प्रमाणन का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीकर सांसद अमराराम ने जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर नाराजगी जताई । सांसद ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यों की प्रगति अपेक्षानुसार धीमी चल रही है, जिसमें गति लाना आवश्यक है। जिससे आमजन को योजना का लाभ मिल सके ।
बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रामकुमार चाहिल ने घरों में नल कनेक्शनों की स्थिति, खंडवार प्रगति, टाइम ऑवर रन स्कीम, रोड रेस्टोरेशन, डीटीयू के गठन, नल जल मित्रों के चयन, जल सेवा आकलन, सुजलम आईडी निर्माण, एसएनए पोर्टल पर अपडेटेशन सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, एसीईओ जिला परिषद शीशराम यादव, संयुक्त निदेशक कृषि मोहन सिंह बिजारणियां, डीडी आईसीडीएस सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता कमलकांत जिनोलिया, अनिल कुमार जाखड़, आशीष चाहर, धर्मपाल, अशोक कुमार, सहायक अभियंता मोहसिन खान, श्रवण कुमार, नीरज, प्रवीण कुमार, गोपाल शर्मा (वरिष्ठ रसायनज्ञ), दीपेंद्र सिंह, संजय खीचड़ सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment