दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा : हादसे में 8 लोगों की मौत, 25 लोग घायल, बस में 39 यात्री सवार थे

फोटो  : फाइल फोटो 

दौसा , 01 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से दौसा के जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर घायलों का उपचार जारी है। हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस और ट्रेलर दोनों में आग लग गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के वक्त बस में कुल 39 यात्री सवार थे, जो नींद में थे।

अचानक हादसे के बाद लगी आग के चलते 8 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही दौसा जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और एसपी पीयूष दीक्षित घटना स्थल पर पहुंचे।

कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि यह बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। रात करीब 3:30 बजे इस बस की ट्रॉली से टक्कर हो गई 24-25 लोगों को बचा लिया गया लेकिन 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बचाव अभियान के दौरान कुछ अस्थियां मिली। बचाव अभियान अब भी जारी है

अँधिकांश यात्री मध्यप्रदेश के है :-

दौसा कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि रात को 3 बजे के आसपास बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे। 8 शव मिले हैं, जो जल गए हैं। 11 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैंये लोग हरिद्वार से आ रहे थे। ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के हैं, कुछ लोग महाराष्ट्र के हैं। जिला कलेक्टर, SP, सब मौके पर हैं

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit