फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम निमोद की पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए पांच वर्षीय मासूम भावेश सिंह का सर्च अभियान के 19वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। आज 20 वें दिन मासूम की तलाश मे सर्च जारी है ।
पुलिस व सर्च अभियान में शामिल टीमों ने मंगलवार को पहाड़ी, जंगल व गुफाओं में बच्चे की तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। सर्च टीमें ड्रोन कैमरों, डॉग स्क्वॉयड, संदिग्धों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अभियान में 9 पुलिस थानों की टीम व ग्रामीणों के साथ चरवाहे शामिल हैं।
बता दे कि मंदिर से 12 जून को अचानक भावेश सिंह अचानक लापता हो गया था। तब से निमोद, जगतसिंह नगर सहित आस-पास के चार-पांच गांवों के लोग व युवा बच्चे की लगातार तलाश कर रहे हैं।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तंवर भूदोली ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन देकर बच्चे की तलाश के लिए केन्द्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर एक्सपर्ट की मदद लेने की मांग की है।
पुलिस, वन विभाग व चारवाहों की टीमों ने पहाड़ी व जंगल में पैंथर की दर्जनों गुफाओं में तलाश की। पहाड़ी पर दूर-दूर तक गहरी गुफाएं बनी हुई हैं। इनमें पैंथर व हिंसक जानवर रहते हैं। कई जगह मादा पैंथर व उनके बच्चों के सुराग भी मिले।
सर्च अभियान में शामिल वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि मादा पैंथर के मंदिर से भावेश को उठा ले जाने की संभावना को देखते हुए गुफाओं को सर्च किया गया है। फिलहाल कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस जवानों ने एक दर्जन से ज्यादा गुफाओं व गहरे नालों में उतरकर तलाश की। वही लोगों ने कहा कि मंदिर से पांच मिनट में बच्चा लापता होने के मामले में रहस्य गहराता जा रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment