फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीमकाथाना नगर इकाई का बुधवार को दायित्व ग्रहण एवं नवीन नगर कार्यकारिणी घोषणा समारोह संपन्न हुआ। समारोह में विभाग संयोजक विशाल सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्रांत अर्थ समिति सदस्य रवि शर्मा, जिला छात्रा प्रमुख चंदू वर्मा एवं भाग संयोजक बबलू कटारिया की गरिमामयी उपस्थिति में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
नवघोषित नगर कार्यकारिणी इस प्रकार है:-
कार्यकारिणी मे नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी किशन लाल वाग को दी गई । नगर मंत्री के रूप में सरिता सैनी, नगर सह-मंत्री की जिम्मेदारी राजू मैरोडिया और आकाश दी गई ।
नगर सोशल मीडिया संयोजक का जिम्मा अंकित खरा को सौंपा गया । वही नगर SFD संयोजक मनीषा कुमारी, नगर छात्रावास संयोजक दिनेश और नगर महाविद्यालय संयोजन की जिम्मेदारी रदीन को सौंपी गई ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment