यमुना जल समझौते पर विधायक का सम्मान : खेतड़ी विधायक बोले - यमुना का पानी क्षेत्र के लिए पेयजल संकट को दूर करने में सहायक होगा

फोटो  : फाइल फोटो 

खेतड़ी , 01 जुलाई 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

खेतड़ी में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने यमुना जल समझौते को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए स्थानीय विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर का सम्मान किया।

इस अवसर पर वाहन रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। यह रैली बबाई सीमा से खेतड़ीनगर तक निकाली गई  रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के समर्थन में नारे लगाए और यमुना जल परियोजना को शेखावाटी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यमुना का पानी खेतड़ी क्षेत्र के लिए पेयजल संकट को दूर करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि वर्षों से क्षेत्र के लोग पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं और अब राज्य सरकार के प्रयासों से शेखावाटी के लोगों को यमुना का पानी मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा कर रही है। कार्यक्रम के अंत में विधायक का साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit