फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 01 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम नीमोद की अरावली पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम भावेश सिंह राजपूत का 20 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन के बावजूद बच्चे का पता न चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
उधर, मामले को लेकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद भूदोली ने राज्य के गृह मंत्री जवाहर सिंह बैडम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपकर राज्य स्तर पर विशेष हस्तक्षेप की मांग की है।
भूदोली ने मंत्री से मांग की है कि सर्च अभियान मे सेना, डॉग स्क्वायड और अन्य सहायक तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर बच्चे की जल्द से जल्द सकुशल तलाशा जाए ।
यह है पूरा मामला:-
बता दे कि 12 जून को सुबह 5 वर्षीय भावेश अपने परिवार के साथ नीमोद पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने गया था। मंदिर परिसर के पास पानी पीने के दौरान वह अचानक और रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ, लेकिन आज 20 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
लगातार 20 दिनों से मेगा सर्च ऑपरेशन चल रहा है लेकिन नतीजे शून्य हैं । मासूम की तलाश में पिछले 20 दिनों से पहाड़ी और घने जंगलों में एक बड़ा संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड की टीम व ग्रामीण जुटे हुए हैं।
अरावली की यह पहाड़ी करीब 3200 फीट ऊंची और बेहद दुर्गम है, जहां सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम को लेपर्ड (तेंदुए) की गुफाएं भी मिली हैं। तमाम आधुनिक संसाधनों और सैकड़ों ग्रामीणों की मदद के बावजूद बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment