फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना मे गुरुवार सुबह अचानक मौसम मे हुए बदलाव से झमाझम बारिश शुरू हो गई । करीब 15 से 25 मिनट हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया ।
गुरुवार सुबह से ही आसमान मे बादल छाए हुए थे । सुबह करीब 8 बजे बूँदाबाँदी का दौर शुरू हुआ जो तेज हवाओं के साथ बारिश मे तब्दील हो गया । देखते ही देखते शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया ।
बारिश होने जहां एक और शहर वासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तो दूसरी तरफ निचले इलाकों मे जलभराव से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
इससे पहले बुधवार को गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया । पिछले तीन - चार दिन से पड़ रही गर्मी से न केवल आमजन बेहाल रहा बल्कि पशु - पक्षियों के लिए भी भीषण गर्मी साबित रही ।
शाहपुरा रोड़ पर जलभराव :-
बारिश के कारण विधयुत विभाग के कार्यालय के पास जलभराव हो गया । जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे ही मानसरोवर कॉलोनी, रेलवे बुगदा क्षेत्र और छावनी क्षेत्र मे जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
किसानों के खिले चेहरे :-
बारिश होने से किसानों का इंतजार भी खत्म हुआ । पिछले एक हफ्ते पड़ रही गर्मी के कारण फसल भी झुलसने लगी थी । जिसके कारण किसानों के अरमानों पर बिना पानी के पानी फिर रहा था । जो अब बारिश होने से किसानों ने भी राहत की सांस ली है ।
मौसम विभाग ने भी आज बारिश का अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के शुरुआती 2 हफ्ते में जयपुर संभाग में औसत से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बाद मानसून कमजोर पड़ सकता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment