फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 02 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जयपुर में गुरुवार को सुबह साढ़े तीन बजे आमेर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी सवार युवक चपेट में आ गया। हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा आमेर रोड स्थित जलमहल के पास हुआ ।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक और स्कूटी दोनों रामगढ़ मोड़ से आमेर की ओर जा रहे थे। जलमहल के पास ट्रक चालक द्वारा अचानक यू-टर्न लेने के दौरान पीछे चल रही स्कूटी ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार अरशद (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्च्यूरी भिजवाया। वही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment