फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 02 जुलाई 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में 80 फीट सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमणकारियों को गुरुवार को नोटिस जारी किए गए । उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा राजकीय कपिल जिला अस्पताल से खेतड़ी मोड़ तथा खेतड़ी मोड़ से मीणा धर्मशाला तक 80 फीट सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
इसको लेकर सड़क के मध्य से 40 फीट (12 मीटर) रोड मार्गाधिकार क्षेत्र में आने वाले अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण करने वालों को नगर पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं।
अधिशासी अधिकारी द्वारा गठित टीम ने संबंधित लोगों को तीन कार्यदिवस के भीतर स्वामित्व संबंधी साक्ष्य, दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस के मुताबित, निर्धारित समय में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले राजकीय कपिल जिला अस्पताल से लेकर रेलवे पुलिया तक नोटिस जारी किए गए थे । वही अब राजकीय कपिल जिला अस्पताल से खेतड़ी मोड़ तथा खेतड़ी मोड़ से मीणा धर्मशाला तक नोटिस जारी किए है ।
बता दे कि नीमकाथाना शहर के बीच से निकलने वाले शाहपुरा - चिड़ावा स्टेट हाईवे 13 पर सरकार ने 2022-23 में माकड़ी रेलवे फाटक से सिरोही नदी बाईपास तक सड़क फोरलेन की मंजूरी दी थी। 15 अक्टूबर 2023 को 18.47 करोड रुपए का वर्क आर्डर जारी किया गया था। सड़क निर्माण के लिए 6 मार्च 2025 को 181 पेड़ काटे थे।
यहाँ कार्य पूरा हो चूका :-
खेतड़ी मोड़ से सिरोही नदी तक सीमांकन व अतिक्रमण चिन्हित की प्रक्रिया शुरू की गई थी । सिरोही नदी से रेलवे पुलिस और माकडी पुलिया से खेतड़ी रोड़ शहीद होशियार सिंह सामोता की मूर्ति तक सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चूका है । लेकिन शहर में अतिक्रमण की वजह से सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment