फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 02 जुलाई 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर शहर में चोरों द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के ताले तोड़ने का मामला सामने आया है । गोदाम में रखे कीमती पंखे, बिजली के तार और अन्य नए उपकरण गायब मिले । चोरों ने केवल कीमती सामान पर ही हाथ साफ किया, जिनकी कुल कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबित, तोदी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के मालिक ने जब गुरुवार सुबह दुकान खोली, तो उन्हें सामान गायब मिला। दुकान मालिक ने तुरंत कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और अब आसपास की दुकानों पर लगेCCTV कैमरों की मदद से चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित दुकान मालिक अनिल तोदी ने बताया कि बुधवार रात को वह दुकान और गोदाम बंद कर घर चला गया था। लेकिन गुरुवार सुबह दुकान खोलने के बाद गोदाम पर पहुंचा, तो वहां तीनों गेट के ताले टूटे हुए जमीन पर पड़े थे और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
गोदाम में रखे कीमती पंखे, बिजली के तार और अन्य नए उपकरण गायब थे। चोरों ने केवल कीमती सामान पर ही हाथ साफ किया, जिसकी कुल कीमत 1 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने जब आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो उसमें तीन संदिग्ध नाबालिग नजर आए। फुटेज में देर रात ये तीनों संदिग्ध गोदाम की तरफ आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment